Jabalpur News:भाजपा के चार संभागों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने संगठन की ताकत पर दिया जोर...

Politics News / Madhya Pradesh News

भाजपा के चार संभागों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने संगठन की ताकत पर दिया जोर...

जबलपुर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में भाग लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया।

संगठन की ताकत से बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और इसकी असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठनात्मक कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना है।

सरकार में रहते हुए भी कार्यकर्ता भाव से काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सरकार में रहने के बावजूद उसके नेता और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता भाव से काम करते हैं।

उन्होंने कहा,

"हम सरकार के मुखिया जरूर हैं,लेकिन हमारे भीतर एक कार्यकर्ता की भावना हमेशा रहती है। यही कारण है कि हमारे सांसद, विधायक और मंत्री संगठन और सरकार दोनों जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।"

प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में चल रहे संगठनात्मक अभियानों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

संस्कारधानी जबलपुर की विशेष पहचान

मुख्यमंत्री ने जबलपुर को मां नर्मदा के पावन तट पर बसी संस्कारधानी बताते हुए यहां के कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे