Jabalpur/Chhindwara News|नर्सिंग ऑफिसर से 50 हजार की रिश्वत लेते CMHO ऑफिस का डाटा ऑपरेटर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा...

नर्सिंग ऑफिसर से 50 हजार की रिश्वत लेते CMHO ऑफिस का डाटा ऑपरेटर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा...

जबलपुर/छिंदवाड़ा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक डाटा ऑपरेटर को नर्सिंग ऑफिसर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आवेदिका पुष्पा वडघरे(45 वर्ष), जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला,जिला छिंदवाड़ा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं,उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया कि उनका स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नजदीकी संजीवनी क्लीनिक में कराने के बदले ₹50,000 की अवैध मांग की जा रही थी।

आरोपी जितेन्द्र यदुवंशी,डाटा मैनेजर(संविदा),राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,सीएमएचओ कार्यालय खजरी,जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ है।लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी को आरोपी को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

लोकायुक्त द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की

धारा 7,13(1)(B) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया,निरीक्षक राहुल गजभिये,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम मौजूद रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे