Seoni News:संभागायुक्त धनंजय सिंह का सिवनी दौरा, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर सख्ती...

संभागायुक्त धनंजय सिंह का सिवनी दौरा,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर सख्ती...

समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो होगी जवाबदेही तय

सिवनी|मध्यप्रदेश|EagleNews24x7

सिवनी जिले में राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर संभागायुक्त धनंजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

जिले के भ्रमण के दौरान संभागायुक्त ने कलेक्टर,एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए,ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

RCMS पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की गहन समीक्षा

एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में RCMS पोर्टल पर दर्ज सीमांकन,बंटवारा एवं नामांतरण से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति का अवलोकन किया गया।

संभागायुक्त सिंह ने कहा कि सभी प्रकरणों का विभागीय निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

सिटिजन चार्टर का सख्ती से पालन करने के निर्देश

तहसील राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सीमांकन एवं बंटवारे से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि

सिटिजन चार्टर के अनुसार तय समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों का भी निरीक्षण

संभागायुक्त धनंजय सिंह ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

इस दौरान विशेष रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन,मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,आजीविका मिशन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

अपूर्ण कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि

अपूर्ण आवासों और प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए

लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए

विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिलेख अद्यतन रखे जाएं

उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शीतला पटले,जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे