MP का नया Chief Secretary कौन?IAS अफसरों की रेस में सस्पेंस और पॉलिटिकल इक्वेशन दिलचस्प...
भोपाल।मध्यप्रदेश का अगला Chief Secretary कौन होगा,इसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा है।मौजूदा CS अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं और उनके एक्सटेंशन या नए नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।यह नियुक्ति न सिर्फ ब्यूरोक्रेसी बल्कि राजनीति के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।एक्सटेंशन पर क्यों अटका फैसला?
सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार ने अब तक अनुराग जैन के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है। जैन की कामकाज शैली और पॉलिसी मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त कार्यकाल मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि अगर केंद्र ने हामी नहीं भरी,तो नए चेहरे की नियुक्ति लगभग तय है।
तीन बड़े नाम सुर्खियों में
1.डॉ. राजेश राजौरा (IAS 1987)
•वरिष्ठतम अफसर और प्रशासनिक अनुभव बेहद मजबूत।
•राजौरा को मुख्यमंत्री का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है।
•ब्यूरोक्रेटिक हलकों में इन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
2.अलका उपाध्याय (IAS 1990)
•राष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर चुकीं।
•ईमानदार और सख्त अफसर की पहचान।
•पहली महिला CS बनने का मौका मिल सकता है।
3.अशोक वर्णवाल (IAS 1991)
•संगठन और सरकार, दोनों के साथ बेहतर तालमेल के लिए मशहूर।
•नीतिगत फैसलों को लागू करने में दक्ष।
•मैदान से लेकर मंत्रालय तक अनुभव रखने वाले अफसर।
क्यों अहम है ये नियुक्ति?
मुख्य सचिव राज्य सरकार की रीढ़ माने जाते हैं, विधानसभा चुनाव की तैयारियां,बजट योजनाओं का क्रियान्वयन और पॉलिसी फैसलों को अमलीजामा पहनाने में CS की भूमिका सबसे अहम होती है।यही कारण है कि इस पद पर किसे बिठाया जाएगा, इसे लेकर सियासी हलकों में भी बड़ी दिलचस्पी है।
कौन आगे निकल सकता है?
ब्यूरोक्रेटिक हलकों में चर्चा है कि डॉ.राजेश राजौरा का नाम सबसे मजबूत है,लेकिन राजनीतिक समीकरण और केंद्र की सहमति किस ओर झुकती है,इस पर सबकी नज़रें टिकी हैं।
