नए अध्यक्ष के साथ नई संभावनाएं:मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का आगाज...
MP।।मध्यप्रदेश में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब लंबे समय से खाली पड़े निगम-मंडल,प्राधिकरण,बोर्ड और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।सरकार संगठन चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है और संभवतःअगले महीने से नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो सकता है।राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया और तैयारी
सरकार संगठन और संघ के विचार मंथन के साथ राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी कर रही है, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद से नियुक्तियों के इंतजार में बैठे नेताओं को जल्द खुशखबरी मिलेगी।मध्यप्रदेश में निगम-मंडल, प्राधिकरण,बोर्ड और आयोगों में बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियां की जाना हैं।
महत्वपूर्ण निगम मंडल और प्रमुख दावेदार
-मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम:पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया और सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल इस निगम के लिए प्रमुख दावेदार हैं।
-मप्र गृहनिर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल:पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
-महिला वित्त एवं विकास निगम:पूर्व अध्यक्ष अमिता चपरा एक बार फिर से दावेदारी जता रही हैं।
-मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम:पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह मोकलपुर और पूर्व विधायक दीपक सक्सेना की दावेदारी सुनने को मिल रही है।
-मप्र राज्य वन विकास निगम:पूर्व उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह,पूर्व विधायक राहुल लोधी,पूर्व मंत्री गिर्राज दण्डोतिया और प्रद्युम्न सिंह लोधी का नाम शामिल है।
नियुक्तियों के लिए दिल्ली से हरी झंडी
सरकार ने निगम मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए दिल्ली से हरी झंडी मिलने की बात कही है, जिससे अब इन नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी आलाकमान से निगम-मंडल और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा की है।