मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 85 कन्याओं का हुआ विवाह संपन्न...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 85 कन्याओं का हुआ विवाह संपन्न...

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नगर निगम जबलपुर द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एमएलबी स्कूल के सामने स्थित खेल परिसर में गरीब परिवारों की 85 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जहां समारोह में विवाह की सभी रस्में सांसद राकेश सिंह,महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’,विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज विज,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल,नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े की उपस्थित में सम्पन्न कराई गई।इसके पहले सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने बारातियों का स्वागत किया। समारोह में परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को  जनप्रतिनिधियों ने बधाई भी दी और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान खरीदने 49 हजार रुपये की राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।यह राशि परिणय सूत्र में बंधी कन्याओं के बैंक खाते में जमा कराई जायेगी।

सांसद राकेश सिंह ने सामूहिक विवाह समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के स्वरूप में बदलाव कर अब सीधे वर-वधु के खाते में 49 हजार रूपये जमा करने का प्रावधान किया है ताकि वे पसंद के मुताबिक गृहस्थी का सामान खरीद सकें।

महापौर जगत बहादुर सिंह‘‘अन्नू",विधायक अशोक रोहाणी,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे