निगम प्रशासन में भ्रष्ट अधिकारियों का फुव्वारा ...किसी पर रिकवरी तो किसी पर ईओडब्ल्यू जांच...कुछ की तो फर्जी नियुक्ति...?

जबलपुर विशेष...


निगम प्रशासन में भ्रष्ट अधिकारियों का फुव्वारा ...किसी पर रिकवरी तो किसी पर ईओडब्ल्यू जांच...कुछ की तो फर्जी नियुक्ति...?


शहर विकास की बात करें तो उसका सारा जिम्मा नगर निगम का है लेकिन इस विभाग में विवादित कुछ अधिकारियों के पास प्रमुख कमान है किसी पर रिकवरी तो किसी पर ईओडब्ल्यू जांच...

अमीत तिवारी

जबलपुर।।निगम में लंबे समय से यह अधिकारी ऊंची पहुंच के चलते अपनी कुर्सी पर डटे हुए हैं,इन अधिकारियों की वजह से कई बार वरिष्ठ अधिकारियो को न्यायालय से बिना जवाब दिए वापस आना पड़ा।सबसे बड़ी बात तो यह है कि सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद भी इन भ्रष्टाचारियों का कुछ भी नहीं हो पाया है।

वर्तमान में स्वास्थ्य अधिकारी की कमान संभालने वाले भूपेंद्र सिंह पर लोकायुक्त ने कार्यवाही जब कि थी तब वह भवन अधिकारी के पद में थे,बता दें कि छापे के दौरान सरकारी आलीशान भवन व बाथरूम का मामला सुर्खियों में भी रहा।

इतना ही नहीं विभागीय जांच के बाद भवन अधिकारी अजय शर्मा को मल-जल निकासी योजना में लाभहीन व्यय 32 लाख ग्यारह हजार रुपये की रिकवरी का नोटिस दिया गया,लेकिन इस मामले में कोर्ट से मिल गया स्टे।

लगातार न्यायालय निगम प्रशासन से जवाब मांग रहा है कि स्थापना अधीक्षक इंद्र कुमार वर्मा की कार्यकुशलता का जवाब प्रस्तुत किया जाए लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का निगम प्रशासन ने न्यायालय में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।साथ ही निगम में कर्मचारी व अधिकारियो की नियुक्ति नियम विरुद्ध को लेकर कई सवाल भी उठे,लेकिन उसका जवाब भी अभी तक निगम प्रशासन देने में असक्षम रहा है।

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व निगम के उद्यान अधिकारी आदित्य शुक्ला भी चर्चा के विषय में बने रहे,जिन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच जारी है।

पूर्व में न्यायालय में निगम प्रशासन की ओर से सहायक विधि अधिकारी राजीव अनभोरे निगम का पक्ष रखने में असमर्थ रहे जिस वजह से न्यायालय में 5 बार निगमायुक्त की फजीहत हुई। जैसे कि पूर्व निगमायुक्त संदीप जी आर की न्यायालय ने जमकर क्लास ली एवं तीन बार पूर्व निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ और वर्तमान निगमायुक्त स्वप्निल वानखेड़े को न्यायालय ने फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए,साथ निगम पर न्यायालय ने पांच लाख रुपये की कास्ट लगायी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे