शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र बना लूट का तंत्र......

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद अब मध्यप्रदेश में अपना सिक्का जमाने के लिये लगी हुई है वही आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए महा सदस्यता अभियान सुचारू रूप से कर रही है इसी तारतम्य जबलपुर में  आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ प्रदेश व जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया हम आने वाले चुनाव में पूरी तरह से लड़ने के लिये तैयार है,और आम आदमी पार्टी अपनी पार्टी की नीव को मजबूत करने के लिये।प्रदेश भर में महा-सदस्यता अभियान चला जा रही है जिसमें आज जबलपुर में भी महा-सदस्यता अभियान के चलते में भाजपा और कांग्रेस के लोगों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आप पार्टी का दामन थामा,साथ ही शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मध्यप्रदेश में लूट-तंत्र कि सरकार चल रही।देश व प्रदेश में आम आदमी महंगाई से दम तोड़ रहा और देश मे जनादेश का सौदा हो रहा है।प्रदेश में शिवराज सरकार में लूट-तंत्र के तांडव के साथ-साथ भ्रष्ट्राचार का आलम है।यदि देश को महंगाई की मार और देश के गौरव को बचाना है,साथ ही प्रदेश की जनता को कल्याणकारी शासन की स्थापना करनी है तो आम आदमी पार्टी को मजबूत करना होगा,आम आदमी पार्टी के किये कार्यो की पूरे देश में चर्चा है तो शायद प्रदेश की जनता जरूर आम आदमी पार्टी को चुनेंगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे