भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहुंचे जबलपुर...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहुंचे जबलपुर...

जबलपुर।।जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल में किया जा रहा है इस कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा,प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा किया गया।बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारक योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई।जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ में विस्तारक नियुक्त किए गए हैं इन विस्तारको का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से किया जा रहा है।वही इस मौके पर बीडी शर्मा ने जमकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बी.डी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा षड्यंत्र पर पूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगाई गई थी।वहीं कांग्रेस के नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा भी किया गया है जनता के हित में 10 करोड़ तो क्या 100 करोड़ रुपए भी भारतीय जनता पार्टी के नेता दे सकते हैं वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बी.डी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी विपक्ष को कमजोर नहीं मानती और ना ही कमजोर करती है भाजपा अपने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करती है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी सलाह दी कि कभी जनता के बीच में भी जाकर काम कर लिया करें कमलनाथ के वायरल वीडियो पर भी प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा ने तंज कसा उन्होंने कहा कि देश के अंदर राजनीति क्या गनों से की जाती है प्रेम भाव के साथ जनता से मिलिए इस प्रकार की सलाह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा ने दी है वहीं पंचायत चुनाव को लेकर भी बी.डी शर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पंचायत चुनाव को कांग्रेस द्वारा अवरुद्ध किया गया है कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है....

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे