आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मचा हंगामा,पढ़े पूरी खबर......

आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मचा हंगामा,पढ़े पूरी खबर......


जबलपुर में दीनदयाल चौराहे पर पं दीनदयाल की प्रतिमा बनी हुई है,उस प्रतिमा के आसपास जिस प्रकार की गंदगी फैली हुई है।समयानुसार प्रतिमा के आस-पास साफ-सफाई ना होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिखा आक्रोश।


जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के अंदर जाकर किया धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों से तीखी बहस कर विरोध प्रदर्शन दिखाया।

यह उस समय की बात है जिस समय स्मार्ट सिटी के अधिकारी महत्वपूर्ण बैठक में बैठे हुए थे उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।

भाजपा कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी के सी ई ओ एवं निगमायुक्त संदीप जी आर के चेंबर में घुसकर जोर-जोर से करने लगे नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन देख कर अधिकारियों ने काफी समझाइश भी दी,यह सिलसिला लगातार चलता रहा।


मामला यह है:-कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि थी।उस समय भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिमा में माल्यार्पण करने गए हुए थे जब उन्होंने प्रतिमा के आसपास गंदगी का भंडार देखा तो उन्होंने नगर निगम अधिकारी को सूचित किया की पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के आसपास जो गंदगी का भंडार है उसको जल्द से जल्द साफ कराया जाए लेकिन मौके पर नगर निगम के अधिकारी एवं सफाई कर्मी नहीं पहुंचे तो नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के अंदर जाकर किया धरना प्रदर्शन साथ साथ ही यह भी कहा इस संबंध में जो भी जबाबदार विभाग है उस विभाग के अधिकारियों को निलंबित किया जाए।

लगातार विरोध प्रदर्शन देखकर निगमायुक्त ने यह आश्वासन दिया की जल्द से जल्द पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास जो जमी हुई गंदगी है उसको जल्द ही साफ कराया जाएगा यह आश्वासन मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।


यदि कहा जाए की भाजपा की सरकार सत्ता पर है उसके बाद भी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के विरोध में अपना धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


eaglenews24x7
समस्या आपकी संघर्ष हमारा

नोट:eaglenews24x7न्यूज एवं विज्ञापन के लिये जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो नियुक्त करना है।
9479681930,
9752009923,
9425155106,

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे