कार्यकर्ताओं को कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे षड़यंत्र से जनता को रूबरू कराना हैः लालसिंह आर्य


ग्वालियर| मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा उपचुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को 28 विधानसभा क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाकर विजयश्री दिलाना है। हम सभी को शत प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में करने के लिए कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे षड़यंत्र से जनता को रूबरू कराना है। मोर्चा के कार्यकताओं को अंगद की भूमिका निभाकर परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। यह बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने ग्वालियर विधानसभा में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री आर्य ने कहा कि मैं कारीगर का बेटा भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री बन सकता हूं तो आप सभी पार्टी की विचारधारा से आगे बढ़ सकते है। भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 15 ग्वालियर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर का साथ देने और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाकर भाजपा को जीत दिलाने की अपील की है। ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याश्ी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराएंगे और हम जनता के सेवक है और सेवक रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि आज नई चुनौती हमारे सामने है और संघर्ष का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में एक महीना बाकी है, इस दौरान किसी को कोई कसर नहीं छोड़ना है और सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करना है, ताकि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के लिए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बना सकें। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए गौरवशाली, वैभवशाली भारत का उदय हो रहा है, हमें उसे और आगे बढ़ाना है।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़, कमलापत आर्य, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद रहे। इस अवसर पर महेश उमरैया, मनीष राजौरिया, पूप्पू बडौरी, संतोष गोडयाले, राजेश महोरिया, संतोष भारती, गुरुमुख करोसिया, हरनारायण शाक्य, केशव मांझी, सुधा घनघोरिया, धर्मेंद्र बरैया, शशि वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे