जबलपुर, नगर पालिका सिहोरा कार्यालय में आज महात्मा गाँधी जी की जयंती मनाई गई। बापू के चलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जयश्री चौहान ने समस्त कर्मचारियों से गांधी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही स्वच्छता यात्रा का शुभारंभ किया गया। स्वस्छता यात्रा 25 अक्टूबर तक चलेगी। सीएमओ ने महात्मा गांधी जी स्वच्छा ग्रहों के आदर्शों पर प्रचलित स्वच्छ भारत मिशन 2021 के समस्त कार्यो का विश्लेषण करते हुए स्वच्छता कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका सिहोरा को प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार हेतु कर्मचारियों की सराहना की। एक अन्य कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री नमन श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता कर्मियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी नमन श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक राकेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुशील वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज खम्परिया, सहायक राजस्व निरीक्षक विजय बैगा, वाहन चालक मनोज बर्मन, प्रदीप पांडे, रामप्रसाद आदि उपस्थित रहे।