जबलपुर शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने एसपी ऑफिस का घेराव किया




एंकर।जबलपुर शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है इस शहर में अपराधी बेलगाम हो चले हैं।

वीओ। शहर में बढ़ती आपराधिक वारदातों से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जमकर आक्रोशित हैं जबलपुर में एक के बाद एक हो रही वारदातों ने शहर को दहला दिया है ऐसे में युवा कांग्रेस ने प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया।इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस कुंभकरण की नींद में सो रही है ऐसे में शहर भगवान भरोसे है और जनता की सुरक्षा का किसी को कोई ध्यान नहीं है

बाइट शशांक दुबे युवा कांग्रेस नेता

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार मुहिम भी चला रही है 

बाइट अमित कुमार एडिशनल एस पी जबलपुर




Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे