WORLD NEWS|BREAKING|GEO-POLITICS
होर्मुज स्ट्रेट खुला,लेकिन शर्तों के साथ:ईरान अब वसूलेगा टोल, 2 हफ्ते का सीजफायर लागू
दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई रूट पर नया नियम, ओमान को भी मिलेगा हिस्सा
मिडिल ईस्ट|ग्लोबल अपडेट/दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को आखिरकार खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ।👉ईरान ने साफ कर दिया है कि
इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से अब टोल वसूला जाएगा।
क्या है नई शर्त?
•अगले 2 हफ्तों के लिए सीजफायर लागू
•इस दौरान जहाजों की आवाजाही शुरू होगी
•लेकिन हर जहाज को टोल टैक्स देना होगा
👉 यह फैसला वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई पर बड़ा असर डाल सकता है।
किसे होगा फायदा?
ईरान→टोल से मिलने वाला पैसा पुनर्निर्माण में इस्तेमाल करेगा
ओमान→टोल का हिस्सा मिलेगा (उपयोग अभी स्पष्ट नहीं)
क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
👉दुनिया के करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है
👉यहां कोई भी बदलाव:
•तेल कीमतों पर सीधा असर
•वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव
•समुद्री सुरक्षा पर खतरा
क्या बढ़ेगा तनाव या मिलेगा राहत?
हालांकि 2 हफ्ते का सीजफायर राहत की खबर है, लेकिन
👉टोल वसूली का फैसला नए विवाद को जन्म दे सकता है
👉विशेषज्ञों का मानना है:यह ‘शांत दिखती रणनीति’आगे बड़े टकराव की भूमिका भी बन सकती है।
