Jabalpur News|Wheat Procurement 2026
जबलपुर में गेहूं खरीदी तेज,47 उपार्जन केंद्रों पर शुरू प्रक्रिया...
गेहूं खरीदी प्रक्रिया तेज,47 केंद्रों पर शुरू हुआ उपार्जन, 20 अप्रैल तक 37 किसानों से 707 क्विंटल गेहूं खरीदा गया...
जबलपुर।मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीदी का कार्य अब रफ्तार पकड़ने लगा है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिलेभर में उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।20 अप्रैल तक 707 क्विंटल गेहूं की खरीदी
जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,
👉20 अप्रैल 2026 तक 37 किसानों से 707 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।
इसके साथ ही अन्य उपार्जन केंद्रों पर भी किसानों की तुलाई का कार्य लगातार जारी है।
47 उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था पूरी
जिले में किसानों की सुविधा के लिए
👉47 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार—
सभी केंद्रों पर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है
हर केंद्र पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है
किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं
7965 किसानों ने कराई स्लॉट बुकिंग
अब तक जिले में
👉7965 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है
शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिलहाल
👉प्रारंभिक चरण में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है
जल्द शुरू होगी बड़े किसानों की बुकिंग
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
👉आने वाले दिनों में मध्यम और बड़े किसानों के लिए भी स्लॉट बुकिंग शुरू की जाएगी
जिससे उपार्जन प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।
जबलपुर में गेहूं खरीदी की शुरुआत सकारात्मक संकेत दे रही है।अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में खरीदी की रफ्तार कितनी बढ़ती है और किसानों को भुगतान व सुविधा कितनी सहज मिलती है।

