Jabalpur News:“शोभापुर पहाड़ पर मुरम माफिया का राज!”कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुकी लूट, रात-दिन 50 डंपर मुरम सप्लाई!

“शोभापुर पहाड़ पर मुरम माफिया का राज!”कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुकी लूट,रात-दिन 50 डंपर मुरम सप्लाई!

शोभापुर पहाड़ पर मुरम माफिया का कब्जा,कलेक्टर के आदेश के बाद भी जारी अवैध खनन

जबलपुर के शोभापुर पहाड़ पर अवैध खनन और प्लॉटिंग का बड़ा खेल। कलेक्टर के आदेश के बावजूद माफिया सक्रिय, जनता में भारी आक्रोश।

जबलपुर|MP Breaking News संस्कारधानी जबलपुर में अब भूमाफिया और मुरम माफिया का गठजोड़ खुलकर सामने आ रहा है।

👉शोभापुर पहाड़, जो शहर की एक ऐतिहासिक विरासत मानी जाती है,आज अवैध खनन और प्लॉटिंग का अड्डा बन चुकी है।

सबसे बड़ा सवाल—

👉 कलेक्टर के आदेश के बाद भी आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ये खेल?

रात-दिन 50 डंपर मुरम की सप्लाई!

स्थानीय लोगों का आरोप है कि

👉रोजाना करीब 50 डंपर मुरम खुलेआम बाजार में बेची जा रही है

👉अवैध ब्लास्टिंग से घरों और बोरिंग को नुकसान

👉इसके बावजूद प्रशासन और माइनिंग विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में है

सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग का बड़ा खेल

•शोभापुर पहाड़ी को निजी जमीन बताकर प्लॉट बेचे गए

•भोली-भाली जनता को करोड़ों का चूना

•अब प्लॉट खरीदार खुद ठगे जाने का आरोप लगा रहे हैं

👉पीड़ितों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से FIR की मांग की है

प्रशासन एक्शन मोड में… लेकिन देर क्यों?

तहसीलदार ज्ञानेंद्र उइके के निर्देश पर

✔ राजस्व टीम गठित

✔ चिन्हांकन शुरू

👉पहले 80-90 अतिक्रमण, अब संख्या सैकड़ों में पहुंचने की आशंका

बुलडोजर की तैयारी,बड़ी कार्रवाई तय

सूत्रों के मुताबिक—

👉चिन्हांकन पूरा होते ही नगर निगम और राजस्व विभाग संयुक्त कार्रवाई करेंगे

👉अवैध कब्जों पर जल्द बुलडोजर चल सकता है

पुरातत्व विभाग भी सवालों में

बादशाह हलवाई मंदिर क्षेत्र पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है

👉 फिर भी सालों से अतिक्रमण कैसे बढ़ता गया?

👉 क्या विभाग की लापरवाही या मिलीभगत?

जनता में जबरदस्त आक्रोश

•बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

•ब्लास्टिंग से मकान और पानी के स्रोत प्रभावित

•लोगों ने चेतावनी दी—

👉“अगर नुकसान बढ़ा तो अधिकारियों से ही वसूली करेंगे”

सबसे बड़े सवाल

•क्या माइनिंग विभाग दे रहा संरक्षण?

•सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग कैसे?

•कलेक्टर के आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों धीमी?

👉क्या मुरम माफिया सिस्टम से ज्यादा ताकतवर है?

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे