MP News:“मध्य प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं”–डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अफवाहों पर लगाया विराम...

State News / Political News

“मध्य प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं”–डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अफवाहों पर लगाया विराम...

भोपाल/जबलपुर।प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

“पूरी तरह सुचारू है आपूर्ति”

मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि

👉प्रदेश में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त है

👉किसी भी जिले में कमी जैसी स्थिति नहीं है

उन्होंने लोगों से अपील की कि

👉बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें

शुरुआती अफरा-तफरी पर दिया स्पष्टीकरण

देवड़ा ने माना कि

👉कुछ स्थानों पर शुरुआत में लंबी कतारें देखने को मिली थीं

लेकिन

👉अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया राहत

डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि

👉पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये की गई

👉डीजल पर ड्यूटी 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई

इसे उन्होंने आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया।

कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि

👉ईंधन का स्टॉक जमा करने या कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

👉दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

जनता से संयम की अपील

डिप्टी सीएम ने कहा कि

👉अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए नागरिक संयम रखें

👉अफवाहों से दूर रहें और व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें

बड़ा सवाल?

👉 क्या अफवाहों के कारण ही बाजार में अस्थायी दबाव बना?

👉 और क्या प्रशासन ऐसी स्थितियों को भविष्य में और बेहतर तरीके से संभाल पाएगा?


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे