Jabalpur News:तेज रफ्तार आयशर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा,रेलिंग-पोल टूटे;बड़ा हादसा टला...

Accident News / Jabalpur News

तेज रफ्तार आयशर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, रेलिंग-पोल टूटे;बड़ा हादसा टला...

जबलपुर।पाटन-जबलपुर मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में आ रहा एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में डिवाइडर की रेलिंग और विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

रेलिंग तोड़ी,डिवाइडर पर चढ़ा वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आयशर का चेचिस जबलपुर की ओर जा रहा था।

अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सीधे डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया, जिससे आसपास का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर को आई नींद?आशंका

प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि

👉 चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा

हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पोल और पुल को नुकसान

इस दुर्घटना में

👉 डिवाइडर की रेलिंग पूरी तरह टूट गई

👉 एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया

👉 पास का पुल भी आंशिक रूप से प्रभावित बताया जा रहा है

🚫 बड़ा हादसा टला

घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे,

👉 नहीं तो यह दुर्घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी

•मौके पर पहुंची टीम,ड्राइवर फरार

घटना के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त रेलिंग को हटाया।

वहीं,आयशर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बड़ा सवाल?

👉 क्या हाईवे पर तेज रफ्तार और थकान से जुड़े हादसों पर कोई सख्त निगरानी है?

👉 और क्या ऐसे मामलों में ड्राइवर की जवाबदेही तय हो पाएगी?


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे