जबलपुर:आध्यात्मिक ज्योति:जेल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन...

आध्यात्मिक ज्योति:जेल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन...

जबलपुर।।नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक सुरेंद्र दुबे शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के मात्र एक श्लोक का श्रवण करने से एक हजार गोदान का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है।

आध्यात्मिक यात्रा में शामिल हुए जेल महानिदेशक

जेल महानिदेशक जी.पी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर आरती की,जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर एवं उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने कथा व्यास शास्त्री महाराज का पुष्प माला शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

बंदियों की संगीत प्रस्तुति

बंदियों ने संगीत में बांधा समा,बंदियों की टीम श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्म और भक्ति की गंगा बहा रही है।आर्गन,ढोलक,तबला,पैड सहित अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा में बंदी ही संगत दे रहे हैं,शिवा विश्वकर्मा ने शानदार भजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करना है,इस आयोजन से बंदियों को आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे