जबलपुर:नगर निगम अध्यक्ष ने जनता की समस्या का किया समाधान:-संजय भाटिया

नगर निगम अध्यक्ष ने जनता की समस्या का किया समाधान:-संजय भाटिया

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी व संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया के साथ जबलपुर शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज से भेट कर शहर की समस्याओं से अवगत कराया वही हर समस्या को आराम से सुनते और समझते हुए अध्यक्ष ने संज्ञान में लेते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया और कुछ समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया।

वहीं संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया व्यक्ति का अपना एक व्यक्तित्व तो होता है,जो अध्यक्ष महोदय में देखने को मिला उन्होंने कहा सरल,हंसमुख,मिलनसार,व्यवहार कुशल नेता है जो जनता के हित में कार्य कर रहे हैं और जबलपुर को नंबर वन बनाने का प्रयास कर रहे हैं एवं कई समस्या जो whatsapp के माध्यम से भेजी गई जिसका समाधान अध्यक्ष महोदय ने किया है ऐसे समाज सेवी नेता बहुत कम मिलते है।

आगे चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि संजय भाटिया जो राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के संभागीय अध्यक्ष जिन्होंने अपना जीवन भारत माता की गोद में समर्पित कर दिया और वर्षों से लगातार जबलपुर संभाग में जनता की समस्या का समाधान प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करा कर जनता को राहत दे रहे हैं और जिले के समस्त मानव को उसका पूरा अधिकार मिलना चाहिए।

साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन परिवार ने नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे