शादी की 50 वी सालगिरह पर,देहदान करने का लिया संकल्प...

शादी की 50 वी सालगिरह पर,देहदान करने का लिया संकल्प...

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा अर्थात कभी आपने सोचा है कि नश्वर शरीर भी आपको अमर कर सकता है।जीवनभर प्रमुख पर्वो व अनुष्ठानों पर किए गए दानों में देह या अंगों का महादान से बड़ा कोई दान नहीं होता है।सांस थमने के बाद शरीर का दान करने वाला देह व अंगों का महादान होता है,क्योंकि इससे दूसरों की भलाई होती है।ऐसा करने वाला व्यक्ति प्रभु की कृपा का पात्र और दुनिया की नजरों में महान बनता है।युक्त भाव को राजसात करते हुए टेमर भीटा निवासी पूर्व सैनिक शिव प्रसाद एवं पत्नि बीना प्रसाद ने 50 वीं शादी की सालगिरह जैसे अवसर पर मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प पत्र कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम कक्ष क्रं.9 में उपस्थित होकर फार्म भरा और जोड़े को सम्मानित करते अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि आज शादी की सालगिरह जैसे शुभ अवसर पर मरणोपरांत देहदान संकल्प लेकर अद्भुत मिशाल पेश की। इनकी एवं इनके परिवार की जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान कर दूसरों को भी वैसा करने के लिए प्रेरित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे