डॉ मोहन भागवत ने किया श्रीविग्रह का लोकार्पण:देश-विदेश से भक्त व साधु संत हुये शामिल...
byEagle Editor-
0
डॉ मोहन भागवत ने किया श्रीविग्रह का लोकार्पण:देश-विदेश से भक्त व साधु संत हुये शामिल...
ब्यूरो रिपोर्ट...
जबलपुर।।जबलपुर शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर में साकेतवासी डॉ श्याम देवाचार्य के श्रीविग्रह का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने साधु संतों की उपस्थिति में किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारतवर्ष सनातन काल से विश्व कल्याण और मानव उत्थान का साधन है।सृष्टि के आरंभ से ही भारतवर्ष का प्रयोजन है अपना-अपना प्रयोजन प्राप्त करने के बाद सभी की इति हो जाती है। भारत का प्रयोजन राष्ट्र के साथ विश्वकल्याण है इसलिए इसकी इति असंभव है।हम सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए जिससे ताकत बढ़ती है क्योंकि काबिले में रहने से शत्रु डरता है।राजा भगवान के अधीन पंथ के आदेश पर सभी चलते हैं,भगवान का साक्षात्कार महापुरुष का होता है।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत एक मात्र देश है,जिसने भगवान के हर स्वरूप को माना है। कभी भी किसी ने भगवान के स्वरूप को लेकर लड़ाई नहीं की।पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मत होना चाहिए भाषा,धर्म और पंथ संप्रदाय के नाम पर देश बने लेकिन भारत वैभव के शिखर पर जाकर अंदर जाकर देखने लगे और सत्य-शांति की खोज की।
एकमात्र भारत ही है जो सारी दुनिया को एक मानता है,सनातन संस्कृति सबको जोड़ती है जिसके आधार पर सारा विश्व चल रहा है।हर चौथे वर्ष के बाद एक परंपरा आती है जिसमें अलग- अलग बातें होती है सिर्फ भारत बताता है कि सभी एक हैं।
भारत जीवंत है इस कारण से विश्व के कोने-कोने की परंपराएं भारत में अपने आप को सुरक्षित मानती है।सत्य पर आधारित आचरण के कारण ही भारत आज भी जीवंत है,हमारे हिंदू सनातन धर्म को सर्व कल्याण की भावना मिली है।
श्री श्याम देवाचार्य महाराज के द्वितीय पुण्य स्मरण समारोह के लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए देश-विदेश से भक्त आये।