संगीतमय भागवत कथा में कृष्ण जन्म उत्सव के समय मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक......
जबलपुर।।पंजाब बैंक कॉलोनी स्थित संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में कृष्ण जन्म उत्सव के समय पर मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना सहपरिवार पहुंचे वहीं इसी मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि वृंदावन से आए हुए विनोद कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से कृष्ण जन्म उत्सव की कथा को सुनकर एवं इस संगीतमय भागवत कथा में आए हुए समस्त बुजुर्ग बच्चे माताएं बहने हर्ष और उल्लास से कथा का आनंद उठा रही है साथ ही उन्होंने क्षेत्र एवं जबलपुर संस्कारधानी को सुख समृद्धि रहने की शुभकामनाएं दी....