तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने महंगाई भत्ते को लेकर किया धरना प्रदर्शन...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने महंगाई भत्ते को लेकर किया धरना प्रदर्शन...

जबलपुर।।तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जबलपुर द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के समान 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया।कर्मचारी संघ केंद्रीय कर्मचारियों की तरह उन्हें भी 31 प्रतिशत भत्ता देने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहा है।मध्यप्रदेश में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 20 प्रतिशत मंहगाई भत्ता सरकार द्वारा दिया जा रहा है। कर्मचारी संघ का कहना है की देश में मंहगाई आसमान छू रही है और इतने कम मंहगाई भत्ते में गुजारा करना संभव नहीं है।सरकार अगर कर्मचारी संघ की मांगो को समय पर पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी संघ आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन कर सकता है।

कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो से सम्बंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा है......

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे