डेयरडेविल्स द्वारा गौरीशंकर परेड ग्राउंड में अपने हैरत अंगेज कारनामे से की बाइक राइडिंग...
जबलपुर।।स्वर्णिम विजय वर्ष के हिस्से के रूप में डेयरडेविल्स द्वारा जबलपुर के गौरीशंकर परेड ग्राउंड में अपने हैरत अंगेज बाइक राइडिंग से दर्शकों का मनमोहित कर लिया।
1971भारत -पाकिस्तान युद्ध की विजय मसाल जबलपुर पहुंची है।
गौरीशंकर ग्राउंड में आर्मी जबलपुर वन सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय सेना कोर ऑफ सिग्नल के 33 डेयरडेविल्स ने मेजर दिशांत कटारिया के नेतृत्व में मोटरसाइकिल राइडिंग का चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया।
इस मौके पर भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी ने डेयरडेविल्स के रोमांचकारी बाइक राइडिंग को पसंद किया।
भारतीय सेना के डेयरडेविल्स द्वारा विभिन्न कीर्तिमान बनाए गए हैं डेयरडेविल्स के नाम 29 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।
वहीं गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी भारतीय सेना के डेयरडेविल्स का नाम दर्ज है डेयरडेविल्स का अद्भुत पराक्रम बाइकराइडिंग के समय दिखाया जाता है।