उमेश जोगा द्वारा किया पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का पदभार ग्रहण....

उमेश जोगा द्वारा किया पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का पदभार ग्रहण....

जबलपुर।।आज दिनांक 09.09.2021 को पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का पदभार ग्रहण किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक एवं समस्त कार्यकालीन स्टॉफ उपस्थित रहा। 

आपको बता दे पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा 1997 बैच के आई.पी.एस.ऑफीसर हैं एवं प्रोवीजनल पीरियड के दौरान थाना प्रभारी शहपुरा जबलपुर रहे हैं।उज्जैन 32 बटालियन में कमाण्डेण्ट रहने के पश्चात वर्ष 2003 में पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी,वर्ष 2004 से 2007 तक पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ,वर्ष 2007 से 2009 तक पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम एवं वर्ष 2009 से 2012 तक पुलिस अधीक्षक जिला रीवा के पद पर रहे।वर्ष 2012में डी.आई.जी. के पद पर पदोन्नत होकर जिला बालाघाट एवं छिन्दवाड़ा में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर रहे।वर्ष 2015 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत आई.जी.चम्बल जोन,आई.जी.एस.ए.एफ. जबलपुर एवं आई.जी.रीवा जोन रहे।

जबलपुर पदभार के पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान ने नये पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा को पदभार सौपा।

वही पदभार संभालने के बाद नये पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन ने प्राथमिकताओं को लेकर बताया कि हर पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिले एवं ट्राफिक व्यवस्था सुगम हो महिलाओं की सुरक्षा पर हम सभी के सहयोग से कार्य करेंगे साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों को आगामी त्यौहार (गणेश उत्सव)पर विशेष सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिशा निर्देश दिये।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे