मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करते हुए शहर के ताइक्वाडो खिलाड़ियों ने किया 8 पदकों पर कब्जा कैसे,जानने के लिये पढ़े पूरी खबर....

मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करते हुए शहर के ताइक्वाडो खिलाड़ियों ने किया 8 पदकों पर कब्जा...
जबलपुर।।मदन महल कृपाल चौक स्थित कालीवाड़ी परिसर में पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य कालीवाड़ी समिति के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया।हमारे संवाददाता को जानकारी प्रदान करते हुए मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव ने बताया कि 1st.अंतरराष्टीय ताइक्वांडो  प्रतियोगिता 2021(Poomse and Kick test ) प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए 8 पदकों पर कब्जा किया इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, भारत,नेपाल,पाकिस्तान,बांग्लादेश,भूटान, थाईलैंड,जापान,वियतनाम सीरिया, ताजिकिस्तान देश की टीम भाग लिया इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका ग्रैंड मास्टर डांस चांगसोग डांग,मास्टर पार्क जिंग टाई,प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करते हुए मध्य प्रदेश राज्य से 12 खिलाड़ियों ने भाग लेकर पदक अर्जित करने में सफल रहे। 


स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:-


मानवराज यादव,जयराज चौधरी,शिवानी बेन।


रजत विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:-


कुशाग्र गुप्ता,खुशल हुरमाले,तिथि चटर्जी, आदिल अहमद कुरैशी। 


कांस्य विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:-


देवनूर कोर ग्रोवर। 

इस अवसर पर बंगाली कालीवाड़ी  समिति के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, एकेडमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं, कोषाध्यक्ष सुजेश नायडू आदि ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की यह सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे