हर समस्या का बेजोड़ इलाज केयर बाय कलेक्टर,पढे पूरी खबर....

प्रदेश में पहली बार....


हर समस्या का बेजोड़ इलाज केयर बाय कलेक्टर...

जबलपुर।।"रिश्ता वही सोच नई की तर्ज"पर अब आपकी हर समस्या का निराकरण कर रहा है "केयर बाय कलेक्टर"जिसका संचालन अपनी निगरानी में स्वयं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा किया जा रहा है जारी व्हाट्स अप नम्बर 7587970500 अब लोगो की घर बैठे ही समस्याओं के समाधान का अच्छा जरिया बन गया है।कम समय मे ही इस व्हाट्सअप नम्बर के माध्यम से आज तक 98% समस्याओं का निराकरण इसके माध्यम से किया जा चुका है अभी तक 816 में से 804 समस्याओं को  निराकृत की जा चुकी हैं।जिनमें राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास,खाद्य विभाग कृषि विभाग,कोषालय,पिछड़ा वर्ग कल्याण,आबकारी विभाग,स्वास्थ्य विभाग,नगर निगम, पुलिस विभाग जेडीए,भूअभिलेख कार्यालय आदि विभागों की प्राप्त शिकायतों के प्रकरणों का निराकरण के अलावा ऋण पुस्तिका,पात्रता पर्ची,स्कूल फीस,चिट फंड कंपनियों द्वारा जमा वापस न करने,भू माफिया,शराब माफिया,पेंशन,नामांतरण बैंक द्वारा लोन,छात्रवृत्ति,जाति प्रमाण पत्र,मूल निवासी,आय प्रमाण पत्र तथा शासकीय कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही ढिलाई से होने वाली परेशानियों की शिकायतों का तत्काल का निराकरण होने पर शिकायतकर्ता द्वारा संदेश भेजकर आभार व्यक्त किया गया।उनकी समस्या का त्वरित निराकरण हो जाने की सूचना भी लोगों को सन्देश भेजकर दी जा रही है।साथ ही लोग इस अच्छी पहल के लिये कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा को साधुवाद ज्ञापित के साथ थैंक्यू का मैसेज भेजकर कलेक्टर का आभार  व्यक्त कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे