हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक।जाननें के लिये पढ़े पूरी खबर...

हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से चर्चा की।


प्रभावित परिवार को दी चार लाख रुपये की सहायता।


मध्यप्रदेश की पुलिस टीम हरियाणा जाएगी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के झज्जर शहर में रविवार की रात्रि एक अपराधी द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को हृदय विदारक और निंदनीय बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रात: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चर्चा कर प्रभावित परिवार की सहायता और घटना में लिप्त अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का आग्रह किया।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अपराधी को सख्त सजा दी जायेगी। प्रभावित परिवार मध्यप्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला है,जो हरियाणा में निवास कर रहा था।इस घटना के सिलसिले में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजी अनंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल हरियाणा जाएगा।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार के मुखिया से बात की है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दल को तत्काल झज्जर जाने के निर्देश दिए गए हैं।


मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक सहायता के तौर पर प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों को इस घटना और प्रभावित परिवार को दी जा रही सहायता की जानकारी दी और कहा कि परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।

eaglenews24x7

समस्या आपकी संघर्ष हमारा


नोट:eaglenews24x7न्यूज के लिये जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो नियुक्त करना है।
9479681930,9752009923



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे