तापमान 4 डिग्री नीचे अभी और बढ़ेगी ठण्डक; उत्तरी हवाओं का असर


जबलपुर, देश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फवारी का असर यह है कि न्यूनतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों से एकदम गिरावट दर्ज हो रही है। इस सीजन की सबसे अधिक ठण्ड बुधवार को दर्ज हुई जिसमें न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान हालाँकि सामान्य से ऊपर है पर ठण्डी हवाओं का असर सुबह और रात के वक्त ज्यादा महसूस हो रहा है।

शहर में बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक बीजे जैकब के अनुसार उत्तर से आने वाली हवाओं की वजह से अचानक ठण्डक का अहसास बढ़ गया है। सामान्य तौर पर नवंबर के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहता है लेकिन इस बार इसमें गिरावट दर्ज हो रही है। फिलहाल शहर के आसपास एक किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। आने वाले 24 घण्टों में मौसम शुष्क रहेगा।

तब बदल जाता है मौसम
मौसम में किसी भी तरह से पैदा होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलाव दर्ज होता है। इससे बादलों के सक्रिय होने पर पानी भी कहीं-कहीं असर दिखा सकता है। इन हालातों में उत्तर से आने वाली हवाओं का असर कम हो जाता है साथ ही हवाओं का रुख भी बदल जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे