रेडक्रॉस और एन.जी.ओ. जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा धनवंतरी नगर में रोको-टोको अभियान


जबलपुर, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के नेतृत्व और रेडक्रॉस सोसायटी जबलपुर के संयोजन में रोको टोको अभियान आज एनजीओ जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा चलाया गया जिसमें धनवंतरी नगर में दुकान संचालकों को मास्क पहनने और ग्राहक के मास्क पहनकर आने पर ही सामग्री विक्रय करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताते हुए दुकान के बाहर ग्राहकों के डिस्टेंस पर खड़े होने के लिए गोले बनाने हेतु समझाइश दी गई साथ ही सैनिटाइजर के प्रयोग अथवा साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया।

इसी प्रकार एनजीओ की दूसरी टीम ने कांच घर चौक पर राहगीरों को मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया और उसके फायदों से अवगत कराया गया। इस अभियान में अनिकेत सेन ,राज शर्मा, अभिषेक सेन, सर्वेश त्रिपाठी,राकेश सोनकर, विमल चौधरी आदि शामिल रहे।

रेडक्रॉस सचिव आशीष दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रतिदिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोको टोको अभियान चलाया जाएगा जिसमें राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं, एनएसएस, सिविल डिफेंस और एनसीसी के वॉलंटियर्स की भी सक्रिय भूमिका रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे