पैगम्बरे इस्लाम दुनिया के लिए रहमत : मौलाना


जबलपुर, पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद (स.) का जन्मोत्सव ईद मीलादुन्नबी भरपूर अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। हालाँकि कोरोना महामारी में जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मद्धेनजर ईद मीलादुन्नबी पर निकलने वाला जुलूसे मोहम्मदी इस साल नहीं निकाला गया, लेकिन लोगों की अकीदत और उल्लास में कोई कमी नजर नहीं आई।

जुमा की नमाज- मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की तमाम मस्जिदों में दोपहर जुमा की नमाज अदा की गई। नमोजपरांत बारगाहे रिसालत में सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। अनेक स्थानों पर लंगर तबर्रुक तकसीम किए गए।

मुफ्ती-ए-आजम हजरत मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी ने ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अपने संदेश में कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद (स.) पूरी दुनिया के लिए रहमत और भलाई का पैगाम लेकर आए। उन्होंने अमन-शांति, भाईचारे का संदेश दिया। उनका पैगाम आज भी सामयिक है।

मास्क का वितरण - सर्व धर्म युवा शक्ति द्वारा ईद मीलादुन्नबी के मौके पर दीनदयाल चौक बस स्टैण्ड पर कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर शाहरुख मुद्दीन, वैभव लोधी, आबिद रजा, दिलशाद खान मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे