सात सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन विभाग के अफसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...
ब्यूरो रिपोर्ट...
भोपाल।।अगर आप लाइसेंस बनवाने या फिर गाड़ी ट्रांसफर के काम से सोमवार को आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं,तो काम नहीं होगा।क्योंकि मध्य प्रदेश परिवहन(राजपत्रित)अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।इससे पहले संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे।
इस हड़ताल में परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल शामिल रहेंगे,वहीं परिवहन अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से आरटीओ व डीटीओ संबंधी कार्य प्रभावित होना तय है,जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी,तब तक हड़ताल जारी रहेगी।