रचनाकार कल्पना सिंह द्वारा रचित"कल्पतरु"काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम...

रचनाकार कल्पना सिंह द्वारा रचित"कल्पतरु"काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम...

ब्यूरो रिपोर्ट...


जबलपुर।।प्रगति शिक्षण संस्थान(पीएसएम) में रचनाकार कल्पना सिंह कल्पतरु"काव्य संग्रह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजन वंदना से हुआ।जहां कल्पतरु" काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में कहा साहित्य समाज का दर्पण होता है,साहित्य के सृजन में समाज के रंग नजर आते हैं।पुस्तक की पहली झलक में ये नजर आता है कि लेखिका की श्रद्धा अपने गुरु के प्रति कितनी अगाध है।गुरु की कृपा के बिना हम किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है।उनके गुरु आचार्य हरिशंकर दुबे की सिखाई साहित्यक सीख के चलते लेखिका ने जो समाज के रंग देखे है।वह उसे अपनी पुस्तक में पिरोदिया,मुझे खुशी है कि मैं ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाया।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शहर के साहित्यकारों ने अवसर मिलने पर हमेशा अपनी छाप छोड़ी है।कल्पना सिंह का काव्य संग्रह कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है,इस सृजन में सामाजिक सरोकार हैं,तो समस्याओं का समाधान भी है। 

इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल,समारोह अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकुमार स्वर्णकार संयुक्त संचालक,जगेन्द्र सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे