भाजपा नगर मंडल ने ममता सरकार के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना,पढ़े पूरी खबर....

भाजपा नगर मंडल ने ममता सरकार के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना.....

बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सांकेतिक धरने का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील में नगर मंडल के तत्वाधान में ममता सरकार के खिलाफ एक सांकेतिक धरना दिया गया वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पालीवाल ने बताया बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है इसका हम सभी विरोध करते हैं ममता बनर्जी एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा बंगाल में किया जा रहा है कृत्य निंदनीय है हम सभी मिलकर इसका विरोध करते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे