प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ,जाने कैसे......

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 11-01-2021 को मिंटो हाल में दोपहर1-30बजे प्रदेश स्तरीय महिला जन  जागरूकता अभियान "सम्मान"का शुभारंभ किया जावेगा।

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 11-01-2021 को मिंटो हाल में दोपहर1-30 बजे प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान‘सम्मान‘का शुभारंभ सभी विभागों के संयुक्त समन्वय एवं पूरी उर्जा के साथ किया जावेगा।अभियान के मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है एवं महिला एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करना है।साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है,जिससे कि स्वयं महिलाएं ही नही अपितु समाज के सभी वर्ग,महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करें।


            

इस उद्देश्य से इस अभियान के दो  मुख्य नारे हैं।‘कुछ कहो कुछ करो समझदारी से‘एवं  ‘असली हीरो‘माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के शुभारंभ में उन नागरिकों को, जिन्हौंने महिला अपराध रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता के समर्थन में सकारात्मक कार्य किये हैं,‘असली हीरो‘ के रूप में सम्मानित किया जावेगा।इस अभियान में एक 16 वर्षिय बालिका *'गुड्डी'* का *Mascot*(शुभंकर) विकसित किया गया है।जो न केवल अपनी सुरक्षा के लिये सजग है,अपितु दूसरों को भी सचेत करती है।माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस शुभंकर का अनावरण उद्घाटन कार्यक्रम में किया जायेगा। साथ ही अभियान के  लिये विकसित पोस्टर पुस्तिका का विमोचन एवं महिला सुरक्षा गान का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।गान एवं पोस्टर के सृजन में पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के कलाकारों का सहयोग लिया गया है।उद्घाटन कार्यक्रम में शौर्यदल की सदस्या, स्कूल काॅलेज के प्राचार्य,मेधावी छात्र,एन. एस.एस.एन.सी.सी.के बच्चे एवं अशासकीय संगठन के सदस्य भी रहेगें।भारतीय ओलम्पियन निशानेबाज मनु भाकर एवं अभिनेता अक्षय कुमार का भी वीडियो प्रजेन्टेशन रहेगा।कार्यक्रम का वेब लिंक *webcast.gov.in/mp/cmevents*है,

और इस लिंक द्वारा यह उद्घाटन कार्यक्रम नागरिकों द्वारा देखा जा सकता है।



इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान निबंध, चित्रकला,वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ही वेबिनार,दूरदर्शन,एफ.एम.एवं इलेक्ट्रिॅानिक मीडिया के माध्यम से सायबर अपराध से सुरक्षा के लिये जागरूक  करने का प्रयास किया जावेगा।26जनवरी को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान का वाचन किया जावेगा। अभियान में सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिय सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया गया है।

eaglenews24x7

समस्या आपकी संघर्ष हमारा
नोट:eaglenews24x7न्यूज एवं विज्ञापन के लिये जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो नियुक्त करना है।9479681930,9752009923


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे