शिवराज जैसा गरीब भगवान सबको बनाए – सज्जन सिंह वर्मा


भोपाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह के में भी गरीब में भी शिवराज अभियान को लेकर जमकर प्रहार किया, श्री वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान झूठ का आडम्बर रचते हैं, अपने शब्द जाल में प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब, मैं भी शिवराज बोलकर भाजपाइयों क्यों शिवराज बन रहे हो शिवराज के चेहरे को तो प्रदेश की जनता 2018 में नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि इस गरीब शिवराज की कहानी भी प्रदेश की जनता सुन ले जिस व्यक्ति के घर पर दो-दो नोट गिनने की मशीन हो जिसके बेटे का 1000 एकड़ का फार्म हाउस हो जिसके बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं हो, जिसका मुंबई के उद्योगपति के साथ बड़ा डेयरी फार्म हो, बोलने में तो उसे बड़ा अच्छा लग रहा है कि मैं भी गरीब। 15 साल जो प्रदेश में भ्रष्टाचार किया, होशंगाबाद और सीहोर की नदियों की रेत खा गए और फिर भी कह रहे हैं कि मैं गरीब हूं, हे भगवान ऐसा गरीब सबको बना दे, प्रदेश स्वर्ग बन जायेगा। 
श्री वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह, साधना सिंह, नरोत्तम मिश्रा और नरेन्द्र तोमर प्रदेश की जनता को यह बताएं कि वह जब पहली बार चुनाव लड़े थे तब और आज में क्या अंतर है। पहले उनकी संपत्ति कितनी थी और आज क्या है ? उन्होंने कहा कि मंत्री या मुख्यमंत्री बनने से दौलत नहीं आती है, शिवराज अपनी काली कमाई का हिसाब जनता को दें। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है की भाजपा के कितने नेता गरीब हैं।
लोकतंत्र की हत्या करने वाले क्या मुंह लेकर जा रहे जनता के सामने ?
श्री वर्मा आज देवास के हाटपिपलिया में कांग्रेस सेवादल की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में सम्मिलित हुए, श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकाला तथा मार्च के समापन के दौरान सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवराज और सिंधिया ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह के इशारे पर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की और जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को खरीद फरोख्त करके गिरा दिया। ऐसे उदाहरण हमारे देश में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, यदि संविधान ही नहीं रहेगा तो आगे जंगलराज ही होगा। लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया के साथ जनता की आवाज को दबाकर कुचल देना चाहती है। 
प्रदेश और देश की जनता ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट हो रही है, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से मैदान में हैं। कांग्रेस सेवादल का एक लंबा इतिहास देश सेवा के लिए रहा है और हमेशा ही कांग्रेस के कार्यकर्ता देश हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं। इस तानाशाही सरकार से भी हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों को उसकी सजा ना मिले। 
श्री वर्मा ने हाटपिपलिया में अलग-अलग वार्ड से आई महिलाओं के समूह से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अनेकों समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे