जबलपुर, गरीब कल्याण सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में आज चौथे दिन वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व विधायक श्री अजय विश्नोई ने की। इस दौरान कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्र, डीएफओ श्री रविंद्रमणि त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री मोहित भारती सहित हितग्राही उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वन अधिकार उत्सव के दौरान वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जा कर हितग्राहियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया था। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विश्नोई और अधिकारियों ने वन अधिकार पट्टा का वितरण किया। सहायक आयुक्त श्री भारती ने जानकारी दी कि जबलपुर जिले के 241 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है। जिसमें से अनुसूचित जनजाति वर्ग के 237 एवं अन्य परंपरागत के 04 वन अधिकार पट्टे हैं।