Jabalpur News /Administration
मदनमहल पहाड़ी से हटेगा अतिक्रमण,7 मार्च से प्रशासन चलाएगा बुलडोजर अभियान...
जबलपुर|Eagle News24x7जबलपुर की ऐतिहासिक मदनमहल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन शनिवार 7 मार्च से बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों का जल्द पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
आईसीएमआर के सामने से शुरू होगी कार्रवाई
एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पुरवा क्षेत्र में आईसीएमआर के सामने वाले हिस्से से की जाएगी। प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को पहले ही चेतावनी दी जा रही है।
प्रशासन की संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रहेगी। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई
दरअसल, मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों का जल्द पालन किया जाए।
साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट समय-समय पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाए।

