Jabalpur News/Civic/Development
चेरीताल वार्ड में 12 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क,महापौर अन्नू ने किया भूमिपूजन...
जबलपुर।शहर के चेरीताल वार्ड में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रविवार को सरस्वती कॉलोनी पारिजात बिल्डिंग मुख्य मार्ग से पारस कॉलोनी मोड़ तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमिपूजन जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ की उपस्थिति में किया गया।
विधायक अभिलाष पांडेय की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय ने की। इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज़ और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
भूमिपूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर निगम और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
•एमआईसी सदस्य डॉ.सुभाष तिवारी
•दामोदर सोनी
•रजनी कैलाश साहू
•अंशुल राघवेन्द्र यादव
•लोक निर्माण विभाग प्रभारी विवेक राम सोनकर
•चेरीताल वार्ड की पार्षद प्रतिभा भापकर
सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होगा।

