होली में शहरवासियों को भरपूर मिलेगा पानी,दोपहर में 1 घंटे अतिरिक्त होगी सप्लाई...

होली में शहरवासियों को भरपूर मिलेगा पानी,दोपहर में 1 घंटे अतिरिक्त होगी सप्लाई...

ब्यूरो रिपोर्ट...


जबलपुर।।होली पर जमकर रंग गुलाल खेले...पानी की चिंता बिल्कुल ही मत करें....दरअसल ऐसा इसीलिए क्योंकि जबलपुर नगर निगम के द्वारा होली में तीन टाइम पानी की सप्लाई होगी।जिसके कारण शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा,वही सुबह शाम के अलावा दोपहर में 1 घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी,जिसके लिए नगर निगम ने तैयारियां कर ली है।


निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त जलापूर्ति करने की व्यवस्था नागरिकों के लिए की गयी है,इसके लिए उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि धुरेड़ी का पर्व 08 मार्च को मनाया जायेगा।इस दिन नागरिकों के लिए प्रातः 06ः30 बजे से 7 बजे तक,दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक एवं सायंकाल 6 बजे से अतिरिक्त जलापूर्ति करने की व्यवस्था की गई है।जल शोधन संयंत्र रमनगरा,ललपुर,रांझी में बिजली आपूर्ति बनाए रखने मरम्मत और शुद्धिकरण जैसे कार्य के लिए पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं, जिसकी सतत निगरानी के लिए सहायक यंत्रीयों और उपयंत्रियो को निर्देशित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे