भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव क्यों ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर....

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव क्यों ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर....


नारी सम्मान के हित लिए जब पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


उन कार्यक्रमों में महिलाओं को नारी सम्मान दिया गया महिला दिवस पर।


भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप नारी सम्मान के हित के लिए।

चाहे वह नारी किसी भी पार्टी की हो उनका सम्मान बहुत जरूरी है जब नारी सम्मान की बात आई तो भाजपा महिला मोर्चा से रहा नहीं गया।


आज जबलपुर रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय को का घेराव करने का निर्णय लिया।

ऐसा क्या हुआ की भाजपा महिला मोर्चा को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करना पड़ा ?


बात यह है कि हरियाणा के कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने ट्रैक्टर रैली के दौरान पुरुष वर्ग ट्रैक्टर में ऊपर बैठ कर महिला कार्यकर्ता एवं महिला विधायक को रस्सी से बांधकर रैली में ऐसा कर रहे थे जैसे कि किसी खेत पर बैलो को बांध के हल जोता जाता है।


जब महिला सम्मान की बात आई तो भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी आवाज उठाई महिलाओं को किया अपमानित जिसकी वजह से भाजपा महिला मोर्चा को करना पड़ा कांग्रेस कार्यालय का घेराव।


भारतवर्ष एक स्वतंत्र राज्य है जिसमें हर वर्ग एक बराबर है उसके बाद भी नारी का सम्मान क्यों नहीं किया जाता यदि जिस तरह से कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने नारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आयोग से यह मांग की कांग्रेस के पूर्व मंत्री भूपेंद्र हुड्डा के ऊपर जल्द से जल्द एफ आई आर दर्ज हो जिन्होंने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है और साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से यह मांग की है कि कांग्रेस पार्टी में यदि कोई नेता नारी का सम्मान नहीं करता है तो उन्हें अपनी पार्टी से निष्कासित करें।


eaglenews24x7
समस्या आपकी संघर्ष हमारा

नोट:eaglenews24x7न्यूज एवं विज्ञापन के लिये जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो नियुक्त करना है।
9479681930,
9752009923,
9425155106,

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे