बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, भोपाल में भी ऐसे गद्दारों की कमी नहीं


भोपाल । फ्रांस में हाल ही में हुई घटना पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की टिप्पणी के बाद दुनिया भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।इसी कड़ी में भोपाल में गुरुवार को सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर प्रदर्शन को लेकर भड़क गईं। साध्वी ने इस तरह की गतिविधियों को फैलाने वाले लोगों को विधर्मी करार दिया। 
सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, भोपाल में ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है, ये लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। देश में इन लोगों के खिलाफ नियम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, चीन में ये लोग क्यों उचक नहीं पाते हैं? चीन जो नियम बनाता है उस पर इन लोगों को चलना पड़ता है। भारत को भी इसतरह के नियम बनाने चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ने धर्म विशेष पर निशाना साधते हुए कहा, आतंकवादी कौन होता है? क्यों यही वर्ग होता है? जहां-जहां भी यह वर्ग है, इन विधर्मियों को सब जगह दंड मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे