छल कपट के कारण छोड़ी पार्टी :- डॉ मुकेश जायसवाल। जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

 जबलपुर नगर अध्यक्ष की नियुक्ति और भाजपा /कांग्रेस जे डी यु एंव युवा मोर्चा के साथ सैकड़ों पदाधिकारियों ने थामा आप का दामन
 


  छल कपट के कारण छोड़ी पार्टी :- डॉ मुकेश जायसवाल

  जबलपुर /आम आदमी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी ने कहा हम राजनीति करने नही बदलने आये हैं। 

        आज उसी दिशा में जबलपुर में होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा,कांग्रेस को धूल चटाने आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।

आज जबलपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई साथ ही भाजपा/कांग्रेस एंव जनता दल यूनाइटेड के युवा मोर्चा के सभी पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उपस्थित सथियों को प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने टोपी पहना कर सदस्यता दिलाई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संगठन मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा शहर की जनता तीसरे विकल्प को बहुत ही आशा भरी निगाहों से देख रही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा जनता के हित के लिये किये जा रहे कामों देश की जनता देख रही है।



शिक्षा का मॉडल हो या मोहल्ला क्लिनिक पूरी दुनिया ने देखा वर्तमान कोरोना महामारी पर सबसे पहले दिल्ली ने विजय पाई देश मे सबसे ज्यादा जाँच दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कराया दुनिया को होम आइसोलेशन की प्रकिया को आपना कर करोना पर विजय पाई।

डॉ जायसवाल ने बताया दिल्ली की जनता को 24 घन्टे पानी मुफ्त मिल रहा वही,जबलपुर की जनता से जल कर के नाम से लुटा जा रहा सालों पुरानी पाइप लाइनें डली हैं।

       नया कुछ नही बल्कि जब देखो पानी सप्लाई के प्लांट खराब हो जाते सफाई कर के नाम से जबलपुर की जनता की आँख में मिर्ची डाल कर खून चूस रहे तीन तीन बार सफाई टेक्स लिया जा रहा नगर निगम में बैठे जनप्रतिनिधियों ने आँख में काली पट्टी बांध धृतराष्ट्र बन कर बैठे सिर्फ कमीशन की राजनीति चल रही नगर निगम के द्वारा जितने भी काम किये जा रहे सब साठ गांठ से चल रहे हैं।

        ठेकेदारी प्रथा से नोजवानों को लूटा जा रहा अब समय आ गया राजनीति करने नही बदलने का।


आईये जबलपुर नगर निगम को भ्रण्टाचार  मुक्त करे एक कदम।                                
 "आप के साथ"


सदयस्ता ग्रहण करने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा अभी तक भाजपा कांग्रेस जनता दल में कार्यकर्ताओं की कोई बख्त नहीं थी सिर्फ झंडा,बेनर लगाने तक सीमित थे। कार्यकर्ता खुद को ठगा महसुस कर रहे हैं।आज देश मे राजनीति बदलने की जरूरत है।

 आम आदमी पार्टी की कार्यशैली एव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से खुश होकर हम सभी राजनैतिक पार्टियों के सेकड़ो पदाधिकारियों नेआप का दामन थामते हुए जनमानस की सेवा करने का संकल्प लिया है।

             आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने नुवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा आम आदमी पार्टी  नगर निगम चुनाव में एक नया इतिहास लिखेगी पार्टी के समर्पण भाव को देखते हुए शहर की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे