बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं रूडी और शाहनवाज


पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार से ताल्लुक रखने वाले दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल नहीं है। रविवार को जारी भाजपा के स्टार प्रचारकों की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत 30 नेताओं का नाम शामिल हैं। इस सूची में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से केवल उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम ही शामिल है। सूची में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आर।के। सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।
इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राम कृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं बाबू लाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, सुशील सिंह एवं छेदी पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान, सम्राट चौधरी एवं विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद जनक चमार तथा निवेदिता सिंह के नाम भी शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे