जबलपुर, गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत पांचवे दिन कल रविवार 20 सितंबर को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में महिला स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण के लिए क्रेडिट केंप कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 171 समूहों का दो करोड़ दस हजार रुपए का ऋण वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी होगा। जिला स्तर के इस कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के समस्त विकासखण्डों में भी एक-एक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को समस्त जन mp.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सुन सकते है।