National News/Business News/Crime News/Breaking News
CBI का बड़ा ऑपरेशन:अनिल अंबानी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी...
बैंक फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन,कई कंपनियों के वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी तीन अलग-अलग मामलों में तेज हुई जांच,करोड़ों के लेनदेन पर उठे सवाल?
महाराष्ट्र।देश के चर्चित उद्योगपति अनिल अंबानी समूह एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में मुंबई समेत कई स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस एडीए समूह से जुड़े 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कथित बैंक फ्रॉड और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में की जा रही है। CBI की टीमें दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों की जांच में जुटी हुई हैं।
बैंक फ्रॉड केस में जांच तेज
जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों को कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और बैंकों से लिए गए बड़े लोन के उपयोग को लेकर गंभीर शिकायतें मिली थीं। इसके बाद CBI ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह बड़ा ऑपरेशन शुरू किया।
छापेमारी के दौरान कई कार्यालयों और संबंधित परिसरों से फाइलें,कंप्यूटर डेटा और बैंकिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच में बड़े वित्तीय नेटवर्क और लेनदेन की परतें खुल सकती हैं।
कई एजेंसियां भी रख रही नजर
सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अन्य वित्तीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हैं और कुछ दस्तावेज साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल CBI ने आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कार्रवाई को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
बाजार और कॉरपोरेट जगत में हलचल
CBI की इस कार्रवाई के बाद कॉरपोरेट और बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की नजर अब जांच के अगले चरण पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
