जबलपुर:दादा ईश्वरदास रोहाणी के जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया-अशोक ईश्वरदास रोहाणी...

दादा ईश्वरदास रोहाणी के जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया-अशोक ईश्वरदास रोहाणी...

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।पीड़ित मानवता की सेवा करने के नाम से जाने वाले केन्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष स्व.ईश्वरदास रोहाणी के आज जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।वही वर्तमान में केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम के अध्यक्ष रिंकूज विज तथा अन्य सभी क्षेत्रीय जनों,वरिष्ठ जनों के विशिष्ट आतिथ्य में माँ भारती संस्था और दादा रोहाणी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में बिलहरी के चेतना मैदान में विशाल चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। 

जहां पर सैंकड़ो की संख्या में नागरिकों को निःशुल्क रूप से उपचार, जनहित के लिए रक्तदान व जांच करायी गयी।शिविर में सैंकड़ो की संख्या में लाभांवित होने वाले सभी नागरिकों ने दादा ईश्वरदास रोहाणी को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सुपुत्र तथा केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के साथ-साथ नगर निगम के अध्यक्ष रिंकूज विज तथा माँ भारती संस्था,दादा रोहाणी सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति इस अनुकरणीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। 

शिविर के इस मौके पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दादा ईश्वरदास रोहाणी से ही हम लोगों ने सच्ची सेवा और सेवकाई करने का मंत्र प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि दादा रोहाणी का पहला मूल मंत्र था आम नागरिकों की सेवा के साथ-साथ पीड़ित मानवता की आगे बढ़कर सेवा करना तथा उनके उत्थान के लिए काम करना।आज उन्हीं के मार्गदर्शनों पर चलने का संकल्प भी लिया और पीड़ित मानवता की सेवा को हम लोग आगे इसी तरह बढ़ाते रहेगें और करते रहेगें।इस मौके पर चिकित्सकों के साथ ज्योति जेन,संजय वर्मा, आशीष राव,दामोदर सोनी,कृष्णदास विभा उपाध्याय,बबलू खत्री, सोनी पिल्ले,अमर सिंह महोबिया,संतोष बैरागी,भारत बिरहा,महेश पाती,सौरभ गोयल आशीष चौधरी वेद महावर,संतोषी ठाकुर, सावित्री सहा,निशांत झारिया के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे